गन्नौर: गन्नौर के मार्डन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया
Ganaur, Sonipat | Mar 11, 2024 गन्नौर। मार्डन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि मन्नत ग्रुप आफ होटल के निदेशक एवं देवा वेलफेयर सोसाईटी के संस्थापक देवेन्द्र कादियान ने शिरकत की। कादियान का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के निदेशक अशोक वर्मा व मुख्यध्यापिका महक धनखड़ ने पुष्प गुच्छ व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।