उदवंत नगर: एडौरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में 15 लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एडौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के मंजू देवी ने उदवंत नगर थाना में लिखित आवेदन दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस के द्वारा किस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।