डांगापाड़ा चौक निकट वन कर्मियों ने शनिवार को लकड़ी लदे एक ऑटो को पकड़ा। जिसमे 15 पीस चिरान किये हुए महुआ की लकड़ी पाया गया। वाहन में लोडकर लकड़ियों को डांगापाड़ा के रास्ते अन्यत्र ले जाया जा रहा था कि फोरेस्टर बबलू देहरी सहित अन्य वन कर्मियों ने पकड़ा। चालक श्याम साहा ने बताया कि यह लकड़ी शहरग्राम निवासी रंजीत साहा का है।