लाडपुरा: कोटा के पास दर्दनाक हादसा: ट्रैवलर की टक्कर में करौली के 4 परिजन की मौत, कई घायल, पुलिस ने मृतकों का करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Jul 13, 2025 कोटा में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैवलर गाड़ी चालक की लापरवाही के चलते सामने जा रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में करौली जिले के सीताबाड़ी इलाके के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे कोटा ग्रामीण क्षेत्र के बुढ़ादीत इलाके में हुआ। बूढ़ादीत थाना अधिका