गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन, मंडल अध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती हेतु आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के तहत गुण्डरदेही मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और आगामी लक्ष्यों के प्रति प्रशिक्षित किया गया। मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।