मनोहरथाना: दांगीपुरा थाना क्षेत्र में विदाई के वक्त दहेज की मांग, दुल्हन को गाड़ी से उतारा और ससुर के साथ की मारपीट
दांगीपुरा क्षेत्र में दहेज लोभ का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोलूखेड़ी निवासी 19 वर्षीय मीनाक्षी लोधा का विवाह 6 फरवरी को भूलनखेड़ी निवासी हंसराज लोधा के साथ हुआ था।7 फरवरी को विदाई के बाद गाड़ी में बैठते ही पति हंसराज ने मोटरसाइकिल और 1 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी।विरोध करने पर गाड़ी से उतारा ससुर से दुल्हे व उनके साथियों ने मारपीट की।