रजौन प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का तीसरा दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ । परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में भौतिकी तथा दूसरी पाली में भूगोल और बिजनेस स्टडी विषय की परीक्षा ली गई।