नैनीताल: नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, पेड़ को हटाने का कार्य शुरू
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। साथ ही पेड़ को हटाने के कार्य शुरू हो गया है। बता दें नैनीताल जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। इधर बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही नैनीताल - कालाढूंगी मार्ग में पेड़ आने से यातायात प्रभावित हुआ है। साथ ही वाहनों की लंबी कतार लग चुकी है।