चारामा क्षेत्र के ग्राम माहुद में दोपहर 2 बजे समर्पित संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान, बचत की आदत और विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे में सरल और मनोरंजक तरीके से जानकारी प्रदान करना था।