नौरोजाबाद: नौरोजाबाद में RTO उमरिया ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 6 वाहनों को थाने पर कराया गया खड़ा
जिला परिवहन अधिकारी उमरिया एवं मय स्टाफ के साथ नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत वाहनो के दस्तवेजो की सघन जांच की गयी। जिसमे 1 स्कूल बस बिना परमिट संचालित होते पायी गयी, 1 तूफ़ान वाहन बिना परमिट फिटनेस के संचालित होते हुए पायी गयी, एवं 4 ऑटो बिना फिटनेस, परमिट के संचालित होते हुए पायी गयी समस्त वाहनो को जप्त कर सुरक्षार्थ नोरोज़ाबाद थाना मे खड़ा कराया गया ।