सागर नगर: घायल दोस्त को देखने अस्पताल पहुंचा युवक, अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जिला अस्पताल परिसर से 26 दिसंबर दोपहर करीब 1:30 बजे पार्किंग से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर1 बजे सामने आया है। राजीव नगर वार्ड निवासी सौतन विश्वकर्मा अपने मित्र अभय पटेल के साथ घायल दोस्त सचिन पटेल को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां से डीलक्स एचएफ बाइक क्रमांक MP-15-NA-9331 परिसर की पार्किंग से चोरी हो गई।