बरेली: देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
देवरनियां थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने आज मंगलवार को तमंचे के साथ आरोपी को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि वे एसआई महावीर सिंह और कांस्टेबल आबाद के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक वयक्ति रास्ते में दिखाई दिया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर उसे पकड़ लिया। युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जाविर बताया।