बीकानेर: नत्थूसर गेट घाटी में श्मशान भूमि के बरामदे में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
बीकानेर शहर के नत्थूसर गेट घाटी क्षेत्र में हरिजनों की श्मशान भूमि में बने बरामदे में मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। नया शहर थाना पुलिस के एएसआई राकेश गोदारा, रामविलास व प्रदीप सीएल सहित टीम ने म