थलीसैंण: थैलीसैंण विकासखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थैलीसेंण विकासखंड के विभिन्न गांव में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड में रंगोली, पोस्टर, गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान किए जाने को लेकर जागरूक किया गया।