गन्नौर: गन्नौर के खुबडू रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गन्नौर। शनिवार को खुबडू रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक्प्रेक्स ट्रेन की चपेट में आने से बजाना हाल निवासी गन्नौर शहर के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी एसआई भगत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।