तेंदूखेड़ा नोहटा थाना अंतर्गत लखनपुर के पास एक यात्री बस गुरुवार की शाम 5 बजे कंटेनर से टकरा गई। प्राप्त जानकारी अनुसार यात्री बस जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही थी।आगे कंटेनर चल रहा था कंटेनर के सामने बाइक आ जाने से कंटेनर चालक में ब्रेक लगा दिया और पीछे से यात्री बस टकरा गई यात्री बस में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है