हौज खास: संगम विहार में संगम विहार में ऑटो चालक पर भी चाकू हमला, एडिशनल डीसीपी पूर्वी जिला, अचिन गर्ग ने दी जानकारी
संगम विहार इलाके में बुधवार शाम को पानी के छींटे पड़ने से शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।