बेगूसराय: भतीजी से शादी रचाने वाले बेगूसराय उपनगर आयुक्त को नगर विकास विभाग ने किया निलंबित
भतीजी सजल सिंधु से प्रेम विवाह रचाने वाले बेगूसराय नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय नगर निगम कटिहार रहेगा. बताते चले कि शिव शक्ति कुमार एवं सजल सिंधु ने 14 अगस्त को खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शादी रचाई थी.