जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में अपर ज़िला अधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक हुई संपन्न
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में महाविद्यालयों के प्राचार्य, स्वीप कमेटी, ईएलसी कमेटी व ईआरओ के साथ बैठक हुई। इस मौके पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने, उनमें निर्वाचन साक्षरता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया गया।