बाह: पिनाहट में सिलेंडर लीक से लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे
कस्बा पिनाहट के सदर बाजार में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सिलेंडर लीक होने से दुकान में आग लग गई। हादसे में भवानी चाय वाले और आभूषण सफाई कारीगर साबिर का पुत्र साहिल गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब दुकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक होकर फैल गई और अचानक आग पकड़ ली। दुकान में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची