हटा: सुनार नदी में करंट लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नदी में मिला शव, हटा थाना पुलिस मौके पर
Hatta, Damoh | Mar 12, 2026 हटा नगर के रेस्टहाउस के पास सुनार नदी में करंट लगने से एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.सुबह नदी में म्रतक का शव पड़ा देख लोगो ने परिजनों को सूचना दीघटना की सूचना डायल-112 पर मिलते थी आज गुरुवार सुबह हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे म्रतक की शिंनाख्त परसराम रैकवार निवासी हटा के रूप में की गई,पुलिस ने परिजनों की मदद से शव निकाला