करछना: पचदेवरा गांव के सामने घर से सामान लेने निकले किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के करछना थाना अंतर्गत पचदेवरा गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर रविवार दोपहर घर से सामान लेने निकले 12 वर्षीय राज यादव पुत्र रामतल यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची, पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गए। घर वालों के मुताबिक किशोर सामान खरीदने के लिए घर से निकला था।