बीसलपुर: बजाज चीनी मिल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत एक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पडने वाली बजाज चीनी मिल के सामने देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया घायल को पुलिस ने बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है