जगदलपुर: इंद्रावती के पुराने पुल पर सुरक्षा के चलते लगाया गया हाइट बैरियर, बड़ी गाड़ियां नहीं गुजर पाएंगी
जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल से अब कार समेत अन्य बड़ी वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। यहां हादसों को भांपते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे हाइट बैरियर लगा दिया है। जिससे अब इस मार्ग से कार समेत अन्य बड़ी गाड़ियां नहीं गुजर पाएंगी। बाइक और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता खुला रहेगा।