ऋषिकेश: पीजी कॉलेज से एम्स की ओर जाते एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री धामी से मिलने से रोका, हुई हल्की झड़प
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया और इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए वे एम्स की तरफ जाने लगे। जैसे ही थोड़ी दूर निकल थे पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को बस में बैठ कर पुलिस वहां से ले गयी। उसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए उग्र दिखे। हल्की झड़प भी हुई पुलिस के साथ।