सिलाव: नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अपहृता नाबालिक लड़की को नालंदा थाना पुलिस ने किया निरूद्ध
Silao, Nalanda | Sep 11, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अपहृता नाबालिक लड़की को निरूद्ध किया है. इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. नाबालिक लड़की के परिजन द्वारा बीते 6 सितंबर 2024 को नालंदा थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था.