कांके: रांची के टाटीसिलवे के पास कोयला लदा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ट्रक चालक हुआ घायल
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2024 रांची के टाटीसिलवे के पास कोयला लदा एक ट्रक सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गया।इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है।घटना के बाद ट्रक चालक ने बताया कि वाहन सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था लेकिन वहां कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था जिससे रात में वाहन चालकों को पता चल सके की कार्य प्रगति पर है।हालांकि घटना के बाद मौके पर बोर्ड और फीता लगा दिया गया।