विदिशा के जैन कॉलेज ग्राउंड पर अयोध्या नगरी बनाई गई है। जहां भाव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन चल रहा है, शुक्रवार को भगवान के जन्मकल्याणक का आयोजन हुआ। इस मौके पर माधवगंज से इंद्र आदि पात्र हाथी पालकी और बग्गी पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरे। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वह जैन कॉलेज ग्राउंड पर पहुंचे। वहां आगे की विधि पूजन की गई।