गन्नौर: रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर रायल द्वारा जीटी रोड चौक पर लगाया गया रक्तदान शिविर, 134 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
Ganaur, Sonipat | Mar 11, 2024 रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर रायल द्वारा रविवार को जीटी रोड चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन क्लब की डीजीएन अमिता महेंद्रू ने किया। रक्तदान शिविर में 134 रक्तदाताओं ने उत्साह से रक्तदान किया। क्लब के प्रधान जतिन जैन ने कहा कि रक्तदान से दूसरों को नई जिंदगी मिल सकती है।