बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर में हिस्ट्रीशीटर के बेटों ने रंगदारी न देने पर दी जान से मारने की धमकी
सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर के रहने वाले युवक शुभम गुप्ता पुत्र यशपाल गुप्ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया वह अपने गोदाम पर बैठा था तभी हिस्ट्री सीटर के बेटे रोहित गुप्ता और जतिन गुप्ता पुत्र हिस्ट्री सीटर नरेश गुप्ता गोदाम पर आए और ₹5000 की रंगदारी मांगने लगे पीड़ित ने रंगदारी देने से मना किया तो दोनों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी