ओबरा: चोपन में कार और ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत, पत्नी और बेटा घायल, कार सवार प्रयागराज से अंबिकापुर जा रहे थे
Obra, Sonbhadra | Mar 30, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चालक की पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हुआ।