ग्वालियर गिर्द: एसपी ऑफिस की सीढ़िया पर आकर बैठी वृद्ध महिला वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
ग्वालियर में 60 साल की रामोबाइ पटेल एसपी दफ्तर की सीढ़ियों पर आकर बैठ गई। उनकी जिद थी जब तक पुलिस अफसर उसकी बात नहीं सुनेंगे। वह यहां से नहीं हटेंगी। तपा देने वाली गर्मी में बुजुर्ग महिला की जिद सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए। एसपी धर्मवीर यादव और क्राइम ब्रांच एएसपी षियाज केएम दफ्तर से उठकर रामोबाइ के पास पहुंचे।