पूसा: : पुसा थाने की पुलिस ने बहुआरा से शराब मामले में पिकअप ओनर को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के पूसा थाने की पुलिस ने बहुआरा के रहने वाले तेज नारायण राय को शराब मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पिकअप को बेच चुके थे। उन्होंने बताया कि पूसा थाने की पुलिस उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।