पूसा: बिरौली एवं बहादुरा के बीच में साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार पति-पत्नी जख्मी
समस्तीपुर जिले के धुरलख गांव के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनके जीजा चंदन कुमार शर्मा उनकी बहन खुशबू कुमारी को अपने घर पुसा से ससुराल आ रहे थे। साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण उनके जीजा और बहन जख्मी हो गए। दोनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।