पूसा: हरपुर पूसा में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव के रहने वाले रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।