ताजपुर में रविवार को पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह के पहल पर एक निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देकर लोगों को मुक्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की। विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों का इलाज किया गया साथ ही मुफ्त में दवाइयां वितरण किया गया।