पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा का दौरा किया, दावते इफ्तार में हुए शामिल
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान शनिवार को शाम के लगभग 6 बजे धमदाहा स्थित उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान गए जहाँ होली मिलन समारोह के उपरांत दावते इफ्तार का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सांसद ने दावते इफ्तार में शामिल होकर सभी रोजेदारों के साथ मिलकर इफ्तार किया। साथ ही सबों के साथ मिलकर समाज और देश के लिए मंगल कामना की.