लखीसराय: पिपरिया में डायन बता पड़ोसी ने महिला के साथ कि मारपीट, घायल अवस्था में इलाज हेतु महिला एवम उसकी पुत्री पहुँची सदर अस्पताल
पिपरिया में एक महिला को डायन बता कर पड़ोसी द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जहां घायल महिला तथा उसकी पुत्री इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंची। घायल महिला ने बताया कि घर के बगल के पड़ोसी ने मुझे डायन बता मारपीट करने लगा जहां बीच बचाव को पहुँची मेरी बेटी मौसम का सर फोड़ दिया है। जिसके बाद किसी इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचे हैं।