लखीसराय: शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाईपास में यातायात पुलिस के द्वारा वाहन जांच में वसूला गया 19 हजार रुपए का जुर्माना।
शहर के कवैया थाना क्षेत्र बाईपास सड़क मार्ग में यातायात थाना पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों से वाहन की आवश्यक कागजात ड्राइविंग लाइसेंस प्रदूषण ट्रिपल लोडिंग हेलमेट समेत यातायात के नियमों के कमी पाए जाने पर 19 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।