उमरेठ: उमरेठ मुख्यालय में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाओं का स्थानीय नदी में विसर्जन किया गया।
छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ मुख्यालय में डीजे की धुन पर नाचते हुए गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला गया और गणपति बप्पा मोरिया और अगले बरस तू जल्दी आ जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाओं को स्थानीय नदी में विसर्जन किया गया। दरअसल दस दिन तक गणेश उत्सव की धूम के बाद बाजे गाजे और डीजे में नाचते हुए श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला गया।