चित्तौड़गढ़ जिले में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी गंगरार के सुपरविजन में थाना गंगरार पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला 14 जनवरी 2025 का है, जब भीलवाड़ा जिले के मंगरोप निवासी शंकर सिंह की हत्या कर दी गई थी।