नरसिंहपुर: नगरपालिका अध्यक्ष के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की 11वें दिन की हड़ताल समाप्त
नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर के सफाई कर्मचारी वेतन नजे मिलने के चलते 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे थे वही आज नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज धरना स्थल पहुँचे और सफाई कर्मचारियों से बात कर हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान और 15 दिन में पुराना बकाया भुगतान करवाने का आश्वासन दिया जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज शनिवार 5 बजे समाप्त कर दी