आगरा: आगरा दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल, सर्च में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध: एसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Feb 24, 2026 आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकी से हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पूरे परिसर की सघन तलाशी और कड़ी जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है।