फरेंदा: गणतंत्र दिवस पर फरेंदा थाना परिसर में थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
फरेंदा थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी योगेंद्र राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और आपसी सौहार्द के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ