सोमवार को बीआरसी रजौन भवन में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया । इस मेले में प्रखंड के सभी 18 संकुलों से चयनित शिक्षकों ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विज्ञान एवं उर्दू—कुल पांच विषयों पर आधारित टीएलएम का प्रदर्शन किया ।बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरसी स्तर पर टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।