भरतपुर: भरतपुर की तीन कॉलोनियों में 150 मकानों को तोड़ने का नोटिस, मकान खाली करने के लिए दिया गया 7 दिन का समय
भरतपुर प्रशासन गरीबों के मकान हटाकर उन जगहों को अपने मुताबिक लोगों को बेच रहा है। शहर की विजय नगर, देव नगर और जसवंत नगर कॉलोनी में प्रशासन ने 150 सौ मकान मालिकों को मकान तोड़ने के नोटिस दे दिये हैं। प्रशासन का कहना है की यह सभी मकान स्कीम नंबर-13 में आ रहे हैं। मकान के मालिक लगातार प्रशासन का विरोध कर रहें हैं।