हरदोई: वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आगामी 9 जुलाई से प्रायरम्भ हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध मे ग्रामीण निकायों एवं नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया गया। इसी क्रम में हरदोई की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने जिला पंचायत कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।