अररिया: बिस्टोरिया में मकई के खेत में मिले युवती के शव की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 17, 2024 अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया में शनिवार को मकई के खेत में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. युक्ति की पहचान नहीं हो पा रही थी जिसको लेकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई थी. वहीं रविवार को मृतक युवती की पहचान हो गई जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल अररिया में करवाया गया.