संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र सहित नगर पंचायत संग्रामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को सुबह 9 बजे पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में किया गया, जहां संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों