हजारीबाग नगर निगम ने गुरुवार को तीन बजे पंचमंदिर चौक के पास बर्तन पट्टी में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान सजाए बैठे बर्तन व्यापारियों के सामानों को जप्त किया गया। नगर निगम टीम ने मौके पर ही संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला।